फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में प्री प्राइमरी अध्यापकों की प्रशिक्षण कार्यशाला 10 से

Thu, 06 Feb 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-235 शिक्षकों को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में समग्र शिक्षा के तहत प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 10 फरवरी से शुरू होगी। कार्यशाला में जिले के 235 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला प्री प्राइमरी समन्वयक अतुल शर्मा ने बताया कि ओल्ड जेएनवी बरठीं में यह कार्यशाला 10 से 15 फरवरी और 17 से 21 फरवरी तक होगी। बीआरसीसी कार्यालय बिलासपुर में कार्यशाला 10 से 15 फरवरी और 17 से 21 फरवरी तक होगी। बीआरसी कार्यालय स्वारघाट में 10 से 15 फरवरी तक कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय कार्यशाला में प्री प्राइमरी शिक्षकों को बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक, भाषा, सामाजिक, भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में अध्यापक बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार करेंगे और बच्चों के साथ इसका उपयोग कैसे किया जाए इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके अलावा कार्यशाला में समुदाय को स्कूलों के साथ जोड़ने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, बच्चों के विकास में माताओं की सहभागिता बढ़ाने, मदर ग्रुप बनाने, समुदाय से स्कूलों के लिए कैसे संसाधन जुटाने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें