फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार्यशाला में एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

Thu, 21 Sep 2023 05:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में एक दिवसीय एसएमसी की प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई गई। डाइट जुखाला की ओर से आयोजित कार्यशाला में सदर खंड के उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 85 अध्यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रबंधन समिति के गठन, लक्ष्य, कार्य और शक्तियों के बारे में जानकारी देना रहा। कार्यशाला में अध्यापकों और अभिभावकों को फिट इंडिया आंदोलन और लैंगिक भेदभाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा के तहत विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में आपदा प्रबंधन और स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ खंड परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह ने किया। रवि कुमार ने बताया कि कार्यशाला में डाइट जुखाला से राकेश, कुलदीप शर्मा, राकेश चंद और राकेश संधू मुख्य रिसोर्स पर्सन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें