बिलासपुर। पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत एक प्रवासी नाबालिग लापता हो गई। लड़की के पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह किराये के मकान में परिवार के साथ टोबा में रहता है। नाबालिग बेटी आठवीं पास है और घर में ही रहती है। 16 सितंबर को पत्नी, बेटे के साथ सुबह काम पर चले गए । बेटी घर पर ही थी। जब वापस घर आए तो बेटी नहीं मिली। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।