फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों को पोषण के साथ प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने का दिया प्रशिक्षण

Wed, 24 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बाल विकास एवं परियोजना विभाग झंडूता में आयोजित मास्टर ट्रेनिंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम
विज्ञापन
बाल विकास एवं परियोजना विभाग झंडूता में मास्टर ट्रेनिंग संपन्न
विज्ञापन

ट्रेनिंग में 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। बाल विकास एवं परियोजना विभाग झंडूता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस मास्टर ट्रेनिंग पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम में उपमंडल की लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि विभाग ने मास्टर ट्रेनिंग आयोजित की। ट्रेनिंग में राजकुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करना है। साथ ही तीन से छह साल के आयु वर्ग के बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। ट्रेनिंग पोषण अभियान के तहत पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम पर केंद्रित रही, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) झंडूता अर्शिया शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की आधारशिला है और उनके माध्यम से ही बच्चों के समग्र विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके कार्य की सराहना की। ट्रेनिंग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा और पोषण संबंधी गतिविधियां प्रभावी ढंग से करवाने में सक्षम होंगी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर राजकुमारी, प्रवीण कुमार, राजो देवी, रेखा देवी, खंड समन्वयक प्रीति समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें