फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोस चुनाव को लेकर नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोडल अधिकारी चुनाव आयोग के एसओपी का पालन करना करें सुनिश्चित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए सभी एसओपी का पालन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी नोडल अधिकारियों को अग्रणी, महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना होता है। इसलिए सभी अधिकारी समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें। ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हर मौके पर विभिन्न चुनौतियां रहती हैं। सभी अधिकारियों को इन चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से करना है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि चुनाव के किसी भी काम में कोताही न बरती जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान जो समस्याएं आई थीं,उन पर विस्तार पूर्वक चर्चा करना आवश्यक है। ताकि इस चुनाव में इन समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की टीम उनकी सहायता के लिए हर समय उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी समस्या का समाधान तुरंत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार चुनाव विजय कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी समय रहते अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। क्योंकि चुनाव की घोषणा आगामी दिनों में कभी भी हो सकती है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा निर्देश का अध्ययन करने का सुझाव भी दिया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनकी जिम्मेदारियों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें