फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिलाओं को हर्बल, ऑर्गेनिक साबुन बनाने का प्रशिक्षण शुरू

Wed, 20 Nov 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित उद्यमियता विकास कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता । जागरूक पाठक
विज्ञापन
-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

-स्वयं सहायता समूहों की 20 महिलाएं प्रशिक्षण में ले रही हैं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में महिलाओं को आत्मनिर्भर, सफल व्यवसायी बनाने के उद्देश्य से दीन दयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम नगर परिषद घुमारवीं में 20 से 24 नवंबर तक होगा। शुभारंभ नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल ने किया।
शिविर में महिलाओं को हर्बल और ऑर्गेनिक साबुन बनाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण डॉ. अमित, डॉ. विकेश और डॉ. अखिल द्वारा दिया जा रहा है। नगर परिषद घुमारवीं के स्वयं सहायता समूहों की 20 महिलाएं प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को नए व्यवसाय शुरू करने, वस्तुओं की मार्केटिंग, पैकिंग और उद्यमिता के बारे में जानकारी देना है। इसके अलावा, महिलाओं को व्यवसाय के सफल संचालन के लिए जरूरी गुण और गुणवत्ता विकास के बारे में भी बताया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन दीन दयाल अंत्योदय योजना की जिला प्रबंधक वंदना लखनपाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यकारी अधिकारी खेम चंद वर्मा ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार और समाज का केंद्र बिंदु होती हैं, और अगर महिलाएं सशक्त होती हैं तो पूरा समाज विकसित होता है। उन्होंने महिलाओं को उद्यमिता के सिद्धांत और सफल व्यवसायी बनने के गुणों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, यूको आरसेटी के प्रबंधक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीडीएम नाबार्ड द्वारा भी महिलाओं को आजीविका वर्धन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक मुनीष ,शिखा, जय लाल द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को व्यवसाय की दुनिया में कदम रखने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें