फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

Sat, 27 Dec 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आदर्श शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में उपस्थित प्रशिक्षु व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
-आदर्श शिक्षा महाविद्यालय में हुआ वोकेशनल गाइडेंस एंड कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में वोकेशनल गाइडेंस एंड कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभागों के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने किया। इस दौरान इकोनॉमिक्स स्टैटिसटिक्स एंड प्लानिंग विभाग बिलासपुर में आरओ के पद पर कार्यरत ललित कुमार ने अपने विभाग के बारे में पूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही अपने अनुभवों को भी साझा किया। इसी के साथ ही अजय कुमार ने यूको आरएसईटीआई बैंक के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बैंक योजनाओं के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। इसी के साथ आईटीआई बरठीं में ट्रेनर के पद पर कार्यरत पंकज चौहान ने भी अपने विभाग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आश्वासन दिया कि वह आईटीआई के साथ किसी भी समय जुड़ सकते हैं और अपने जीवन में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। स्वरोजगार कार्यालय घुमारवीं में एसओ के पद पर कार्यरत नरेश कुमार ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में प्रशिक्षुओं को अवगत करवाया और स्वरोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। वेटरनरी डिपार्टमेंट झंडूता में कार्यरत मंजुला और इंडस्ट्री डिपार्मेंट बिलासपुर में कार्यरत पूनम ने भी अपने-अपने विभागों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपना रोजगार अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, कॉलेज प्रबंधक राकेश शर्मा सभी विभागों से आए हुए अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें