फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आईटीआई बिलासपुर में ट्राई ने किया उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 29 Jan 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत निवारण व साइबर सुरक्षा को लेकर दी गई अहम जानकारियां
विज्ञापन

400 से अधिक प्रतिभागियों की रही सहभागिता, साइबर धोखाधड़ी रोकने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आईटीआई बिलासपुर में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दूरसंचार सेवाओं से जुड़े उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण तंत्र और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान शिकायत निवारण प्रणाली, साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें सभी प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों, टीआरएआई में पंजीकृत उपभोक्ता संगठनों, आईटीआई के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान लगभग 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें आईटीआई के छात्र व कर्मचारी, टीआरएआई में पंजीकृत उपभोक्ता संगठनों के सदस्य, डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसियां (डीसीआरए), एयरटेल, बीएसएनएल, जियो और वोडाफोन आइडिया जैसे सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक शामिल रहे। ट्राई के संयुक्त सलाहकार राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी सुशील कुमार बंसल सहित विभिन्न सेवा प्रदाताओं के अधिकारियों ने दूरसंचार व प्रसारण सेवाओं में सुधार, साइबर धोखाधड़ी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर सत्र लिए। वक्ताओं ने उपभोक्ताओं से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान टीआरएआई के डीएनडी 3.0 ऐप को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रतिभागियों ने अवांछित वाणिज्यिक कॉल और संदेशों से निजात पाने के लिए मौके पर ही डीएनडी 3.0 ऐप डाउनलोड किया और इसके सक्रिय उपयोग का संकल्प लिया। इसके अलावा सत्र में दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र से जुड़े गुणवत्ता नियंत्रण (क्यूओएस) विनियम, ड्राइव टेस्ट, भवन निर्माण समाधान, भवन रेटिंग तथा राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) नियमों जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें