फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एक सप्ताह बाद कोटधार में यातायात हुआ बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोक निर्माण विभाग ने सड़कों से हटाया मलबा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की बंद हुई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से बहाल हो गई। करीब एक सप्ताह से बंद पड़े सड़क मार्ग को शनिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

सड़क मार्ग बंद होने से एक सप्ताह लोगों को भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ा। हालांकि लोक निर्माण विभाग लोगों के लिए यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुटा रहा, लेकिन कई ऐसे स्थान थे जहां पर पहाड़ियों से चट्टानें और मलबा गिरा हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने युद्ध स्तर पर सड़क मार्ग खोलने के लिए अपने प्रयास जारी रखे। वहीं कोटधार क्षेत्र की 14 किलोमीटर थेह-बुहाड़-मल्होट सड़क ,बॉउंका से मलराओं, गंगलोह से गाह घोड़ी तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। एक सप्ताह से लोगों का एक दूसरे स्थान से संपर्क टूटा रहा। इस दौरान क्षेत्र में कोई भी ऐसी आपातकालीन स्थिति पैदा नहीं हुई, जिसमें लोगों को भारी मुश्किलें खड़ी हुईं। उधर सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने कहा कि भारी बारिश से क्षेत्र में कई सड़कों का संपर्क टूट गया था। जेसीबी मशीन के माध्यम से सभी अवरुद्ध पड़े सड़क मार्ग अब यातायात के लिए पूर्णतया बहाल कर दिए गए हैं। इस दौरान जेसीबी मशीन ऑपरेटरों को सड़कों से भारी भरकम चट्टानों और मलबे को हटाना जोखिम भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें