फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की बेतरतीब पार्किंग से खारसी में दो घंटे बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खारसी से शालूघाट सड़क पर बुधवार सुबह दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय लोग और कामगार भी अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाए। दो घंटे बाद मुश्किल से यातायात बहाल हो पाया।
मानव अधिकार संरक्षण संस्थान बिलासपुर के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि शालूघाट से खारसी तक अल्ट्राटेक सीमेंट कारखाने में सीमेंट ढुलान में लगे ट्रकों को सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब ढंग से खड़ा किया जाता है। इस कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और अपने कार्य से कहीं जा रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पैदल चलने वालों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह सारी समस्याएं अल्ट्राटेक सीमेंट कारखाने में चलने वाले ट्रकों को खड़ा करने के लिए कोई उचित स्थान के न होने से हो रही है।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह स्थान पुलिस चौकी खारसी कार्यालय से 100 से 200 मीटर की दूरी पर है। फिर भी यहां अक्सर जाम लगा रहता है और पुलिस चौकी का कोई भी कर्मचारी जाम खुलवाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचता है। न ही कभी इन बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के चालकों के ऊपर कोई कार्रवाई हो पाती है।
संस्थान ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मांग की है कि खारसी चौकी के कर्मचारियों को आदेश जारी किए जाएं कि इस सड़क पर जाम न लगे। संस्थान ने अल्ट्राटेक प्रशासन, जिला प्रशासन, सरकार से भी मांग की है कि रोजमर्रा की इस समस्या के समाधान के लिए ट्रकों की पार्किंग का निर्माण जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने कहा कि इस तरह की समस्या आने पर पुलिस अपना दायित्व निष्ठा के साथ निभाती है। इसके बाद भी अगर कोई समस्या है तो आमजन को राहत देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें