फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गेहड़वी विद्यालय में राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को बांटे ट्रैक सूट

Sat, 01 Nov 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
गेहड़वी विद्यालय में राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को  ट्रैक सूट भेंट करते एसएमस सदस्य सुमित क
विज्ञापन
स्कूल के छात्रों ने जिला स्तर पर योग स्पर्धा में किया बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वी के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय अंडर -14 छात्र वर्ग और अंडर- 14 छात्रा वर्ग योग स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रोशन किया है। इसमें अंडर 14 के बॉयज वर्ग में दक्ष, मोहम्मद चांद और वंदना का चयन खो-खो खेल में राज्य स्तर के लिए हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला स्तरीय योग प्रतिस्पर्धा में दिनेश कुमार और श्रुति ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्ट सिंगल इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त करके राज्य स्तर के लिए के लिए चयनित हुए हैं। वहीं नीलम, अनीता और अक्षय ने रिदमिक योग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है जबकि श्रुति और शानवी ने आर्टिस्टिक योग में स्य पदक हासिल किया है। इन सभी योग इवेंट परफॉर्मेंस के आधार पर योग इवेंट में ओवरऑल रनर अप की ट्रॉफी विद्यालय ने प्राप्त किया है। योगा टीम ने प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य चमन लालपुरी को ओवरऑल रनरअप ट्रॉफी भेंट की। इस उपलब्धि पर एसएमसी सदस्य सुमित कुमार और वर्तमान में मास्टर गेम्स चेन्नई में 200 मीटर रनिंग एथलीट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट भेंट किए। इन खिलाड़ियों में जो राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होंगे उन्हें अलग से ट्रैक सूट और खेल उपकरण इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।डीपीई पवन कुमार और शारीरिक शिक्षक मनीष कुमार को स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है। प्रधानाचार्य चमन लाल पुरी ने बच्चों को पदक पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अश्विनी गौतम, एसएमसी प्रधान राजेश चंदेल, विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें