फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर और टिपर में टक्कर, पैरापिट पर बैठा पर्यटक दंपती चपेट में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर पंजपीरी में बने हनुमान मंदिर के पास रविवार को कैंटर और टिपर में टक्कर हो गई। मंदिर के पास पैरापिट पर बैठा सैलानी दंपती इसकी चपेट में आ गया। दंपती को काफी चोटें आई हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस में एफआरयु नालागढ़ ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को दंपती लुधियाना से मनाली जा रहा था। स्वारघाट से तीन किलोमीटर दूर पंजपीरी में हनुमान मंदिर के पास उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की। पैरापिट पर बैठकर ठंडी हवा का लुत्फ लेने लगे। इसी दौरान स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहे एचआर 55 एएफ 8263 कैंटर को पीछे से एचपी 45 बी 7833 नंबर टिपर ने टक्कर मार दी। पैरापिट पर बैठे लुधियाना के डुगरी के विजेंद्र (32) और उनकी पत्नी नवीता (30) चपेट में आ गए। हादसे में विजेंद्र और उसकी पत्नि को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें 108 एंबुलेंस में एफआरयु नालागढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौकेे का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें