बिलासपुर। कीरतपुर से बरमाणा जा रहे ट्रक चालक की हरियाणा से मनाली जा रहे कुछ पर्यटकों ने गंभर पुल के पास पिटाई कर दी। ट्रक चालक के अनुसार वह कीरतपुर से बरमाणा जा रहा था। हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी ने ओवरटेक किया, लेकिन सामने से गाड़ी आ गई। इस कारण उन्हें पास नहीं मिल पाया। बस इसी बात को लेकर पर्यटक तैश में आ गए और उन्होंने गंभर पुल के पास ट्रक को रोक लिया। पर्यटक गाड़ी से नीचे उतरे और ट्रक चालक को पीटना शुरू कर दिया। चालक के कपड़े भी फाड़ दिए और ट्रक की चाबी भी ले गए। ट्रक चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हरियाणा के पर्यटकों को नौणी चौक पर नाके के दौरान पकड़ लिया है। पूछताछ की जा रही है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि की है।