फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाखड़ा बांध में 9वें दिन मिला बोट चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। भाखड़ा बांध में 9वें दिन बोट चालक का शव मिला। दो जून को तेज तूफान के चलते गोविंद सागर झील में बोट पलट गई थी। इसके चलते बोट चालक झील में डूब गया था। एनडीआरएफ और बीबीएमबी की टीमों ने सर्च अभियान चला रखा था। शनिवार को बोट चालक का शव भाखड़ा बांध में तैरता हुआ मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो जून देर सायं अचानक तेज तूफान आने के कारण प्रदीप कुमार बोट सहित गोविंद सागर झील में डूब गया था। 25 वर्षीय युवक की तलाश में बीबीएमबी और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई थीं। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग रही थी। इसके बाद उपायुक्त पंकज राय ने निजी एजेंसियों की मदद लेने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। शनिवार से एजेंसियां युवक को ढूंढने का कार्य कर रही थीं। शनिवार को शव पानी में दिखाई दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि बोट चालक का शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जिलाधीश पंकज राय के दिशा-निर्देशों से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें