फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को वितरित की टूल किट

Wed, 20 Nov 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर गागल में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन बैच के विद्यार्थियों को टूल किट बांटी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, मुख्य प्लांट निदेशक संदीप कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें अपने कौशल को निखारने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन के काम में उपयोगी उपकरण दिए गए। यह पहल छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यावसायिक कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। यह दूसरा बैच है, जबकि पहले बैच के 25 छात्र सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं और उन्हें रोजगार के अवसर मिले हैं। संदीप कुमार ने कहा कि यह पहल छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर हितेंद्र कपूर और विनय मेहता ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें