फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी कॉलेज में दाखिला लेने का अंतिम दिन आज

Thu, 18 Jun 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थी 21 से 23 जून तक ऑनलाइन कराए फीस जमा
विज्ञापन

1 जुलाई से शुरू होगी कॉलेज में नियमित कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज श्री नयना देवी जी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए में दाखिले के लिए 19 जून तक आवेदन कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्ट्स पढ़ने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते है। मेरिट सूची 20 जून को निकाली जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को फीस 21 जून से 23 जून तक ऑनलाइन जमा करनी होगी। कॉलेज में 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएगी। प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कॉलेज में दाखिला लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें