फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों को समझाने के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानें

Mon, 24 Mar 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले अध्यापक । स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
-शिक्षकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन
विज्ञापन

-प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों के 228 शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं के शिक्षकों के लिए बच्चों को अच्छे ढंग से पढ़ाने के विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। इसका समापन उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं डीपीओ समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक दिग्विजय मल्होत्रा ने बताया कि कार्यशाला में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के 228 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में अध्यापकों को बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के टिप्स दिए। डीपीओ समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने बताया कि बच्चों को समझने के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानने की कोशिश करें। उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि सीखने को मजेदार बनाएं और धैर्य रखें। बच्चों को किसी विषय को समझाने के लिए विभिन्न शिक्षण विधियों का प्रयोग करें। शिक्षक प्रत्येक बच्चे की सीखने की ताकत और कमजोरी को समझें। शिक्षक को बच्चों के साथ आत्मीयता का संबंध बनाना चाहिए, ताकि बच्चों की रुचि का पता लगा सकें। उन्होंने बताया कि सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी स्कूलों की होती है। उन्होंने बताया कि छात्रों के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना किसी भी सफल छात्र प्रतिधारण रणनीति का मूल है। इसलिए अध्यापकों को चाहिए कि वह छात्रों को समूहों में काम करने की प्रेरणा दें ताकि वह सामाजिक सहभागिता भी बखूबी निभा सकें। इस मौके पर डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया, चंद्रशेखर, सुनील कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें