फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव में प्रचार करने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को दिए लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के टिप्स
विज्ञापन

-जिला किसान कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला किसान कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को प्रधान रतन सिंह ठाकुर ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा, प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विजय सिंह, राकेश वर्मा, नरेंद्र चंदेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक रणबांकुरे की तरह काम करता है। चाहे कितनी भीषण गर्मी हो, कितनी भी कड़ाके की ठंड हो, आंधी या तूफान हो वह पेड़ों की तरह सहन करता है। हम सब के लिए परीक्षा की घड़ी है। जिला प्रधान रतन सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान कांग्रेस कमेटी पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भरपूर प्रयास करेगी। बैठक में कुलदीप चंदेल, प्रवीण कुमार, हिम राज ठाकुर, मस्त राम चौधरी, विजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें