फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर यूनियन धरने पर : फोरलेन में जमीनें हमारी गईं, काम बाहर वालों को

विज्ञापन
कोठीपुरा में अनिश्चितकाल धरने पर बैठी टिपर यूनियन। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
सर्द मौसम में जलाकर प्रदर्शनकारी डटे
विज्ञापन

सरकार और कंपनी दोनों पर स्थानीय लोगों की अनदेखी का आरोप
मौके पर पहुंचे विधायक, समर्थन का किया एलान
27 नवंबर को भी नौणी-शालाघाट फोरलेन का रुकवाया था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला-मटौर फोरलेन प्रोजेक्ट के नौणी-शालाघाट फेज में काम न मिलने पर टिपर यूनियन बिलासपुर ने कोठीपुरा में सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यूनियन का आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद स्थानीय टिपर मालिकों को काम नहीं दिया जा रहा। बाहर से गाड़ियां बुलाकर काम करवाया जा रहा है।
धरने का नेतृत्व यूनियन चेयरमैन और राजपुरा पंचायत के उपप्रधान सतदेव शर्मा और यूनियन प्रधान चंदन चंदेल कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने साइट पर टेंट लगा दिया है और सर्द मौसम में आग जलाकर डटे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन प्रधान चंदन चंदेल ने कहा कि बीते कई महीनों से कंपनी प्रबंधन सिर्फ आश्वासन दे रहा है कि स्थानीय टिपरों को प्राथमिकता दी जाएगी। जमीनी स्तर पर हालात बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण में हमारी जमीनें गईं, सड़कें और संसाधन हमारे क्षेत्र के उपयोग में आ रहे हैं, लेकिन रोजगार बाहर वालों को दिया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। स्थानीय लोगों का हक छीना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदेल का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में क्षेत्र के युवाओं और मालिकों को सीधे तौर पर काम से जोड़ना सरकार और कंपनी दोनों की जिम्मेदारी है, लेकिन दोनों ही पक्ष हाथ खड़े किए बैठे हैं। इससे पहले 27 नवंबर को भी चालकों ने फोरलेन का कार्य रुकवा कर विरोध जताया था। उस समय कंपनी प्रबंधन ने बैठक कर आश्वासन दिया था कि उनकी मांग पर उचित कदम उठाया जाएगा। लेकिन यूनियन का आरोप है कि कोई भी कदम नहीं उठाया गया। यूनियन चेयरमैन सतदेव शर्मा ने कहा कि मालिक किश्तें चुकाने की स्थिति में ही नहीं पहुंचे क्योंकि महीनों से कोई काम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इतनी बार कंपनी प्रबंधन से मांग रखी गई, यहां तक कि उपायुक्त के माध्यम से भी मामला पहुंचाया गया, लेकिन हर बार बात आश्वासन पर ही खत्म हो गई। अब स्थिति सहन से बाहर हो चुकी है। इस मौके पर श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा और सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी यूनियन का समर्थन किया। इस मौके पर यूनियन के महासचिव महेंद्र और उप प्रधान सूर्या चंदेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें