फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना

Fri, 27 Feb 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी शुरू की
विज्ञापन

25 हजार से 50 हजार रुपये तक का चालान
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अब नगर परिषद क्षेत्र में इधर-उधर कचरा फेंकने पर प्रति व्यक्ति 25 से 50 हजार रुपये तक का चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

नगर परिषद वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ हाल ही में शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पहाड़ियों, नालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में कचरा जमा होने के कारण हॉट-स्पॉट्स बन गए हैं। इससे न केवल महामारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। नगर परिषद स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए जागरूक कर रही है। वर्षा चौधरी ने लोगों से अपील की है कि घरों, दुकानों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके सफाई कर्मियों को ही सौंपे, ताकि शहर का पर्यावरण प्रदूषित न हो और शहर सुंदर बना रहे। नगर परिषद ने कचरा फेंकने वालों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वर्षा चौधरी ने नगर परिषद के समस्त लोगों से अपील की कि वे शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने और पर्यावरण की सुरक्षा में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें