फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार सवार तीन व्यक्ति 68.64 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन व्यक्तियों से 68.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पुलिस की टीम ने मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी की थी। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस बीच किरतपुर की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। उनके घबराये हुए चेहरे देख कर पुलिस को शक हुआ। कार की तलाशी ली गई तो 68.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान ध्यानचंद निवासी वार्ड नंबर 11 शास्त्री नगर जिला कुल्लू, अभिनव निवासी वार्ड नंबर 2 अखाड़ा बाजार कुल्लू और विश्वदीप निवासी गांव बनाला डाकघर पनारसा तहसील ओट जिला मंडी के रूप में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें