फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: गाड़ी रोककर बाइक पर आए तीन लोगों ने जुखाला पंचायत प्रधान के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 11:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पुलिस को दी शिकायत में जगदीश कुमार निवासी गांव बटोली डाकघर जुखाला तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत जुखाला में प्रधान पद पर कार्यरत है। 
विज्ञापन
व्यक्ति ने की मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना बरमाणा के तहत ग्राम पंचायत जुखाला के प्रधान के साथ तीन व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जब प्रधान गाड़ी से कहीं जा रहा था तो तीन व्यक्ति बाइक पर आए और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जगदीश कुमार निवासी गांव बटोली डाकघर जुखाला तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत जुखाला में प्रधान पद पर कार्यरत है। सोमवार को अपनी गाड़ी में मार्कंडेय से आ रहा था।

विज्ञापन


इसकी गाड़ी में दो और लोग भी बैठे थे। जब शाम करीब 7:00 बजे गसौड़ के पास पहुंचे तो एक बाइक पर तीन व्यक्ति आए और बाइक को इसकी गाड़ी के आगे लगा दिया। इस बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रधान ने बताया कि तीनों ने इसके गाड़ी से बाहर निकलने का मौका नहीं दिया और लगातार मारपीट करते रहे। इसके बाद तीनों ने गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। प्रधान ने बताया कि तीनों के पास हथियार भी थे। उधर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें