फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 1.24 किलोग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 1.24 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में कार सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम बुधवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़गल में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। पुलिस को देखकर कार के अंदर सवार तीनों व्यक्ति घबरा गए। गाड़ी के कागजात मांगने पर बहाने बनाने लगे। शक होने पर कार की तलाशी ली गई। डैश बोर्ड से एक पॉलिथीन का लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे से 1.24 किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी गांव चलेला मन, तहसील धर्मपुर, राहुल सध्यान निवासी गांव सांडा, तहसील जोगिंद्रनगर और आर्यन निवासी गांव सजेहड़, तहसील जोगिंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें