फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में शबनम और शिल्पा वर्मा प्रथम

विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में आयोजित रंगोली औ मेहंदी प्रतियोगिता लेने वाली छात्राएं। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय सह पाठ्य गतिविधियों की समिति ने वीरवार को दिवाली विषय पर रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में एमएससी बॉटनी की शबनम और शिल्पा वर्मा ने प्रथम स्थान और बीए तृतीय वर्ष की कुसुमलता और बीएससी द्वितीय वर्ष की ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में श्वेता, रोहिनी, राहुल भाटिया, और शिक्षा ठाकुर की जोड़ी ने प्रथम स्थान और कंचन शर्मा, मीनाक्षी, कनिका और सोनिका की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रो. अंजू शर्मा, प्रो. ज्योति बरवाल, डॉ. रीता कुमारी और रंगोली प्रतियोगिता में डॉ. ज्योति प्रभा, प्रो. नीलम शर्मा और डॉ. अंजना कुमारी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत अनेक भाषाओं और संस्कृतियों का अनूठा देश है। विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर देश के त्योहारों के बारे में जानते हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रो. नीलम शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारना है। विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस अवसर पर सभी समितियों के समन्वयक प्रो. सुरेश शर्मा ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें