फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक की टक्कर में पीजीआई रोहतक के तीन डॉक्टर घायल

विज्ञापन
बिलासपुर के गंभरोला में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गंभरोला के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में पीजीआई रोहतक के तीन डॉक्टर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को गंभरोला के पास बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। कार में पीजीआई रोहतक हरियाणा के पांच डॉक्टर सवार थे। इनमें से तीन घायल हो गए।
ये सभी कुल्लू-मनाली घूमने के बाद रोहतक लौट रहे थे। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग ट्रैफिक की टीम मौके पर पहुंची। राहत कार्य करते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान पीजीआई रोहतक में कार्यरत डॉ. जुगल, डॉ. दिलावर और डॉ. पुष्कर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें