फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर में बायोकेमिस्ट्री डायग्नोस्टिक लैब जल्द होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में बायोकेमिस्ट्री डायग्नोस्टिक लैब जल्द होगी शुरू
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभाग में भी शुरू होंगे बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी कोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में जैव रसायन विभाग में दिसंबर माह से बायोकेमिस्ट्री में एमडी और पैरामेडिकल कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा संस्थान की बायोकेमिस्ट्री डायग्नोस्टिक लैब जल्द ही चालू हो जाएगी। जहां कई अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। विशेष परीक्षण सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर में पैथोलॉजी और प्रयोगशाला चिकित्सा विभाग योग्यता आधारित पीजी पाठ्यक्रम संकलित करने की प्रक्रिया में है और पीजी पाठ्यक्रम अगले साल ही शुरू हो जाएंगे। विभाग में जल्द ही बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इसके शिक्षण और प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। क्लीनिक पैथोलॉजिकल सहसंबंध के लिए विभाग ने अंतर विभागीय बैठकें शुरू की हैं। एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉ. रूपाली ने बताया कि जैव रसायन विभाग में डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी सर्विसेज, डायग्नोस्टिक लैब के बायोकेमिस्ट्री सेक्शन का प्रबंधन विभाग की ओर से एचएलएल हिंद लैब लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है। लोक संपर्क अधिकारी ने कहा कि निकट भविष्य में ऑन टेबल डायग्नोसिस की सुविधा के लिए फ्रोजन सेक्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें