फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैलों के लड़ाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई तीन बाइकें

Thu, 03 Apr 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं के तहत बैलों की लड़ाई से क्षतिग्रस्त हुई बाइकें। संवाद
विज्ञापन
प्रशासन से उठाई समस्या के हल की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में स्थित राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय के पास दो लावारिस बैलों के बीच लड़ाई से तीन बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही एक दुकान का शीशा टूट गया। इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नगर परिषद घुमारवीं के तहत शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से लोग पहले ही परेशान हैं। इस घटना ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। शहर में लावारिस पशुओं की संख्या में निरंतर हो रही वृद्धि के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। पैदल राहगीरों और दुकानदारों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन चुकी है क्योंकि ये लावारिस पशु कभी भी हमला कर रहे हैं और सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वीरवार को हुई इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बैलों को अलग करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे करीब 15 मिनट तक आपस में भिड़े रहे। इस बीच स्कूल की छुट्टी का समय न होने के कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई, अन्यथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने मिलकर पानी डालकर इन बैलों को किसी तरह शहर से बाहर निकाला जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों में जेडी आजाद, दुर्गादास, दीपक शर्मा, सुरजीत पटियाल, मदनलाल, सतीश कुमार, राकेश कुमार का कहना है कि यह लावारिस बैल न केवल वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि राहगीरों को घायल भी कर रहे हैं। कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोग इन बैलों के हमले का शिकार हुए हैं। अब जबकि स्कूलों की छुट्टियां समाप्त होने वाली हैं ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शहर में लावारिस पशुओं की लगातार बढ़ रही संख्या का मामला ध्यान में आया है, जल्द ही इसका स्थायी समाधान ढूंढा जाएगा, ताकि लोगों को इन लावारिस पशुओं से आ रही समस्या से जल्द से जल्द राहत मिल सके।

गौरव चौधरी, उप मंडलीय अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें