स्वारघाट (बिलासपुर)। नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने हरियाणा के तीन युवकों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने हरियाणा नंबर की एक कार से 1 किलो 24 ग्राम चरस पकड़ी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने स्वारघाट आरटीओ बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। कार नंबर एचआर 54डी-5121 को तलाशी के लिए रोका गया। कार में तीन युवक सचिन कुमार, मनोज कुमार और सौरभ कुमार निवासी जिला अंबाला, हरियाणा सवार थे। उनके पास से 1 किलो 24 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी श्री नयनादेवी जी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।