फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 1.170 किलोग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 06:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों आरोपी नालागढ़ के हैं निवासी
विज्ञापन

सदर थाना में मामला दर्ज, कार्रवाई जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने नालागढ़ के तीन लोगों को 1.170 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रोका, जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखकर वह घबरा गए। शक होने पर उनकी तलाशी ली गई और उनके कब्जे से 1.170 किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान चानन दास निवासी गांव डाडी खेडी डाकघर खेडा, सलीम मोहम्मद निवासी गांव नानोवाल (सरसाजार) डाकघर खेडा और कमल कुमार निवासी गांव खेडी डाकघर व तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें