फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में रिश्ते में बुआ और बेटा-बेटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दायरा गांव में 7 जून हो नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने रिश्ते में लगने वाली बुआ, उसके बेटा और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि बेटी की रिश्ते में लगने वाली बुआ और उसके बेटा-बेटी उनकी बेटी को अपने घर आने के लिए मजबूर करते थे। बुआ का बेटा लगातार उनकी बेटी को फोन करता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। बुआ पिछले कई सालों से दायरा में अपने मायके ही रहती है। उसका 23 वर्षीय बेटा भी यही रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है और वह आजकल दायरा आई हुई थी। मृतिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बुआ, उसके बेटा और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पिता ने बयान दिया है कि आरोपी उनकी बेटी को अपने घर जबरदस्ती बुलाते थे। बुआ का बेटा फोन पर उनकी बेटी से बात करता था। पिता ने आरोप लगाया है कि यह तीनों ही उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेवार हैं।
डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि मृतिका के पिता के बयान पर बुआ, उसके बेटा और बेटी वर्षा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें