फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई में बाबा बालकनाथ के दरबार में झुके हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दिनभर गूंजते रहे जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का शाहतलाई पहुंचने का सिलसिला शनिवार शाम से ही शुरू हो गया था। रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की आमद से धार्मिक नगरी का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। दिनभर मंदिर परिसर बाबा बालकनाथ के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और सेवा संगठनों की ओर से जगह-जगह लंगर लगाए गए थे। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्यों में भी भागीदारी निभाई। मंदिर न्यास के प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें