फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 30,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को ठंड के बावजूद श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दर्शन करने पहुंचे। रविवार को करीब 30,000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं का सैलाब माता श्री नयनादेवी के दरबार में उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। ठंड के बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। श्रद्धालुओं के लिए मां के दरबार को सुबह चार बजे ही खोल दिया गया था। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतार फ्लाईओवर तक जा पहुंची। श्रद्धालुओं को एक-एक कर मां के दर्शन करवाए गए। वहीं, वाहनों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से श्री नयनादेवी जी नगर में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पर भी इसका असर पड़ा। उधर, मंदिर न्यास अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। मदद के लिए जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें