फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ापत्थर से हाटकोटी तक 13 स्थानों पर छिपाई थीं पुड़ियां, अभी तक 24 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
जुब्बल में चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने चंडीगढ़ और जीरकपुर से चिट्टा लाकर खड़ापत्थर से हाटकोटी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-705 के किनारे 13 स्थानों पर इसकी पुड़ियां छिपाई थीं। पुलिस इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और कुल करीब 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सरस्वतीनगर स्थित एक होटल के कमरे की तलाशी ली थी। इस दौरान बिलासपुर निवासी रविंद्र कुमार उर्फ रवि के कब्जे से करीब 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चंडीगढ़-जीरकपुर से करीब 125 ग्राम चिट्टा लाया था। उसने राष्ट्रीय राजमार्ग-705 के किनारे 13 स्थानों पर चिट्टे की पुड़ियां छिपाई थीं। आरोपी की निशानदेही पर तीन स्थानों से करीब 14 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा बरामद किया गया। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, व्हाट्सएप और आईपी रिकॉर्ड, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आईसीजेएस पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर निवासी सन्नी सिंह को मुख्य तस्कर के रूप में चिह्नित किया। उसे 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच में स्थानीय निवासी 23 वर्षीय मोहित कुमार की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, मोहित ने रविंद्र कुमार से 20 ग्राम चिट्टा खरीदा था। इसके अलावा उसने रविंद्र के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की और तस्कर की ओर से बताए गए बैंक खाते में धनराशि जमा करवाने में भी भूमिका निभाई। पुलिस ने अब मोहित को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जुब्बल थाने में पहले भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक अन्य मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले के अन्य पहलुओं और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें