बरठीं (बिलासपुर)। विद्युत उपमंडल बरठीं के स्टोर से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विद्युत बोर्ड बरठीं के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को शातिरों ने 4,500 मीटर कंडक्टर और 80 मीटर केबल चुरा ली है। पुलिस ने सरगल चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनकी पहचान की जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।