फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सडक़ पर पास लेने को हुआ विवाद, दो युवकों से मारपीट

Wed, 14 May 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं के पनोह में हुई घटना, केस हुआ दर्ज
विज्ञापन

करीब पांच आरोपियों ने डंडों से की मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं के पनोह में सड़क पर पास लेने को हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में कुछ लोगों ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। दोनों को चोट लगी है। घुमारवीं थाना पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृत्युंजय चंदेल निवासी गांव पनोह जिला बिलासपुर ने बताया है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे प्रांशु और सूर्या चंदेल के साथ पनोह स्थित एक ढाबा में खाना खाया। इसके बाद घर जाने के लिए पनोह से घुमारवीं की ओर अपनी कार में चल पड़े। पनोह के पास ही सामने से एक बोलेरो गाड़ी आई। तंग मार्ग पर पास लेते समय दोनों वाहनों में बैठे व्यक्तियों में विवाद हो गया। दूसरी गाड़ी में करीब पांच लोग थे। उन्होंने उसे बाहर खींचा और डंडे से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वह अपनी बोलेरो गाड़ी में भाग गए। पहचान करने के लिए वह भी उनकी गाड़ी के पीछे अपनी कार में चल पड़े। भगेड़ के पास उन लोगों ने उनकी कार को फिर रोका। इसके बाद उसे और सूर्या को बाहर निकालकर मारपीट करना शुरू कर दिया। प्राशु गाड़ी में बैठा था। किसी तरह मौका से बचाव करके अपनी कार में बैठा और प्रांशु के साथ चला गया। जबकि वह सूर्या चंदेल से मौके पर मारपीट करते रहे। मारपीट में उन्हें चोट लगी हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें