फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में बारिश से राहत नहीं, सोमवार सुबह भी बरसे बादल

Mon, 04 Aug 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भी कई क्षेत्रों भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन

अब तक 60 करोड़ रुपये का हो चुका है नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मुसीबत की बारिश से अभी राहत नहीं मिली है। सोमवार की सुबह भी जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि उसके बाद दिन भर बादल ही छाए रहे। पिछले पांच दिन जिले में लगातार बारिश हो रही है। उधर, मौसम विभाग ने जिले में मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से जिले में अब तक निजी और सरकारी संपत्ति को करीब 60 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मैहला, समलेटू और बलोह टोल प्लाजा में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इन जगहों पर अभी भी यातायात वन-वे ही चल रहा है। इसके अलावा सभी प्रमुख सड़कें यातायात के लिए बहाल हैं। लोक निर्माण विभाग की 17 मशीनें पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों और मलबे को हटाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा पेयजल योजनाएं को भी रिस्टोर किया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ क्षेत्रों पेयजल आपूर्ति बाधित है। उधर, एनटीपीसी कोलडैम के गेट सोमवार दोपहर को एक बार फिर खोले गए। लगातार बारिश होने से गोबिंद सागर झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा सीर खड्ड और अली खड्ड भी उफान पर है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें