फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवाओं में बाइकिंग का जुनून, सड़क सुरक्षा नियमों की उड़ रही हैं धज्जियां

Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग करते दोपहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
अभियान सेफ राइड, सेफ लाइफ
विज्ञापन


तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक पर बिना हेलमेट चल रहे हैं तीन-चार सवार
इन चालकों के लिए औपचारिकता बने धीरे चलें, सुरक्षित पहुंचे के चेतावनी बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर और राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर दोपहिया वाहनों पर सवार युवाओं के लापरवाह रवैये ने सड़क सुरक्षा को गंभीर चुनौती दे दी है। तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक पर बिना हेलमेट तीन-चार सवार नजर आ रहे हैं।
इस नशे और रोमांच के चलते युवा न केवल अपनी, बल्कि अन्य लोगों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। बीते वर्ष कई युवा बिना हेलमेट बाइक चलाने के कारण गंभीर दुर्घटनाओं के शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर स्कूल, कॉलेज और आईटीआई के छात्र चार-चार सवार होकर बाइक चला रहे हैं। सड़क किनारे लगे धीरे चलें, सुरक्षित पहुंचे जैसे चेतावनी बोर्ड उनके लिए सिर्फ औपचारिकता बन गए हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठन लगातार अभियान चला रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की सीख दी जा रही है। अभिभावकों से भी अपील की जा रही है कि वे नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन न दें। फिर भी ऐसे लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्हें तो तेज रफ्तार बाइक पर चार-चार सवार होने में रोमांच दिखता है, लेकिन वह लोग इसके पीछे का खतरा अनदेखा कर रहे हैं, जो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। सड़क पर बुलेट बाइक चलाते हुए पटाखे फोड़ना भी आम बात हो चुकी है, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। युवा वाहन चालकों की यह बढ़ती लापरवाही केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी भी है। युवाओं और अभिभावकों को यह समझना होगा कि बाइक पर तीन-चार सवारी करना और हेलमेट न पहनना कोई वीरता वाली बात नहीं, बल्कि आत्मघाती है। जागरूकता, नियमों का पालन और अभिभावकों की जिम्मेदारी ही सड़क पर जीवन की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यातायात नियमों को सख्ती से लागू करवाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही या नशे में वाहन चलाने के कारण होती हैं। लोगों को अपनी और दूसरों की जान की कीमत समझनी चाहिए। अभिभावकों से अपील है कि वे नाबालिगों को दोपहिया वाहन न सौंपें।
विशाल वर्मा, डीएसपी घुमारवीं

घुमारवीं में बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग करते दोपहिया वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें