एक ही दिन में टेस्ट और पासिंग वाले केंद्रों पर तय समय-सारणी लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) बिलासपुर ने फरवरी 2026 माह के लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) का निरीक्षण, वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का टूर प्रोग्राम जारी कर दिया है। यह शेड्यूल बिलासपुर क्षेत्र के विभिन्न आरटीओ व आरएलए कार्यालयों में लागू रहेगा। सभी स्थानों पर वाहन निरीक्षण और ड्राइविंग टेस्ट की जिम्मेदारी एमवीआई आदर्श मिश्रा को सौंपी गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर (आरटीओ एचपी-69) में 5 और 23 फरवरी को वाहन पासिंग होगी, जबकि 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे से पहले ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। बिलासपुर (आरएलए एचपी-24) में 24 फरवरी को ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित है। बरमाणा में 11 फरवरी, रानी कोटला में 17 फरवरी को वाहन निरीक्षण होगा। घुमारवीं (आरएलए एचपी-23) में 7 और 20 फरवरी को वाहन पासिंग और 6 और 19 फरवरी को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। झंडूता में 10 फरवरी, स्वारघाट में 9 फरवरी और टोबा में 18 फरवरी को वाहन पासिंग के साथ ड्राइविंग टेस्ट दोपहर 1 बजे से पहले आयोजित किए जाएंगे।
आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल ने स्पष्ट किया गया है कि जहां एक ही दिन वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों होंगे, वहां ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और वाहन पासिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। वाहन निरीक्षण स्लॉट सिस्टम के आधार पर किया जाएगा। प्रशासनिक कारणों से शेड्यूल में बदलाव भी संभव रहेगा।