फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में आज से 30 नवंबर तक रहेंगे तकनीकी शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी हो गया है। वह 24 से 30 नवंबर तक बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों, खेल प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा के कांप्लेक्स स्तरीय वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे कुठेड़ा में जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मुख्यातिथि होंगे।
25 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार के वार्षिक समारोह में शिरकत करेंगे। 26 नवंबर को दोपहर दो बजे डाइट जुखाला में एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान केंद्र के साइंस ब्लॉक का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद संस्थान के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

27 नवंबर को सुबह 10 बजे घुमारवीं काॅलेज में फ्रंटियर्स ऑफ लर्निंग विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ सत्र में मुख्यातिथि होंगे। सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
28 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़, 29 नवंबर को भगेड़ और 30 नवंबर को घुमारवीं के कांप्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें