फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का फिर विरोध, हुआ हंगामा

Thu, 07 May 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घवांडल के गांव बड़ोह में स्मार्ट मीटरों का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नहीं लगाने दिए नोटिस और मीटर, पुलिस भी रही मौजूद
विज्ञापन

बिजली बोर्ड व पुलिस टीम को लौटना पड़ा वापस

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत घवांडल के गांव बड़ोह में स्मार्ट मीटरों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कुछ दिन पहले बिजली बोर्ड की टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा था, वहीं वीरवार को एक बार फिर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस टीम गांव में स्मार्ट मीटर लगाने और नोटिस चस्पा करने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने दोबारा इसका जोरदार विरोध कर दिया। स्थिति के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, बिजली बोर्ड की टीम पुलिसकर्मियों के साथ गांव बड़ोह पहुंची थी। विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने और पूर्व में जारी नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन ग्रामीण पहले से ही एकजुट होकर मौके पर मौजूद रहे। जैसे ही कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया, लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने न तो मीटर लगाने दिए और न ही नोटिस चस्पा करने दिए। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों में अभी भी कई तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी हो रही है और सरकार बिना लोगों की सहमति के इन्हें जबरन लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी शंकाओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक गांव में किसी भी हालत में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीण अपने विरोध पर अड़े रहे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण जरूर रही, लेकिन कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। विरोध बढ़ता देख विभागीय टीम को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा। उधर, बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन गांव में लोगों के विरोध के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें