फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नदी में डूबे युवकों के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल

Thu, 23 Feb 2023 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के मल्यावर में डूबे युवकों के लिए चलाया गया सर्च अभियान। संवाद
विज्ञापन
-एक युवक अपनी मां का इकलौता सहारा तो दूसरे की एक साल पहले ही हुई थी शादी
विज्ञापन

-मल्यावर में सतलुज नदी में बुधवार रात को जीप गिरने का मामला
नीरज महाजन
भराड़ी (बिलासपुर)। बिलासपुर के मल्यावर में सतलुज नदी में बुधवार रात को गिरी एक जीप में सवार युवकों के परिजन अपने लाडलों के सकुशल मिलने की दुआएं कर रहे हैं। दोनों युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। हादसे में लापता युवक राजेश की बूढ़ी मां अपने लाडले के आने का इंतजार कर रही है तो वहीं दूसरे युवक की नई नवेली पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सतलुज नदी में समाई जीप में सवार राजेश का कोई पता नहीं चल पाया है। राजेश अपनी बूढ़ी मां बिमला देवी का इकलौता सहारा था। राजेश के पिता का देहांत करीब छह महीने पहले हुआ था। अभी बिमला देवी अपने पति के देहांत के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि इकलौते बेटे के साथ अनहोनी हो गई। राजेश वेल्डिंग के काम करके अपना और अपनी मां का पालन पोषण करता था। राजेश की बहन की शादी करीब दो महीने पहले हुई है। अब घर में सिर्फ मां और बेटा थे। हादसे के दौरान राजेश लापता है और उसकी बूढ़ी मां अपने बेटे के सकुशल मिलने की उम्मीद करते हुए सर्च अभियान को देख रही है। वहीं, हादसे में लापता दूसरे युवक आशीष की शादी अभी करीब एक साल पहले हुई थी। आशीष के पिता ड्राइवरी करते हैं। घर में छोटा भाई और मां हैं। आशीष भी इस हादसे के दौरान लापता है। घर से जागरण के लिए निकला आशीष घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने रात को ही उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह जब हादसे का पता चला तो पूरा परिवार बिखर गया। आशीष की पत्नी, मां, पिता और छोटे भाई की आंखें आशीष के आने का इंतजार कर रही हैं। आशीष की पत्नी बेसुध है। वहीं मां भी टूटकर खामोश है। आशीष के परिजनों ने बड़ी खुशी से उसकी शादी की थी। शादी के दौरान कई सपने देखते हुए उसकी पत्नी ने नए जीवन की शुरुआत की थी। लेकिन बुधवार रात को हुए हादसे ने सपने बिखेर दिए। सतलुज के तेज बहाव में गाड़ी को तो पुलिस ने खोज लिया लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है परिजनों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। परिजन अपने बच्चों के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें