बिलासपुर। स्वारघाट थाना के बनैर से सीमेंट से भरा एक ट्रक चोरी हो गया। चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर घर गया था। इसी बीच उसे कोई चुरा ले गया। ट्रक चालक ने मामले शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार निवासी गांव नाल डाकघर तंबौल तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर ने बताया है कि अपना ट्रक अल्ट्राट्रैक सीमेंट प्लांट में ढुलाई के लिए लगाया है। हर रोज की तरह बुधवार को ट्रक में सीमेंट लोड करके खानपुर खुई के लिए चला था। रास्ते में स्वारघाट के बनैर में ट्रक खड़ा करके वह घर चला गया। जब वापस आया तो ट्रक वहां नहीं था। ट्रक की बहुत तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिला। ट्रक में 240 सीमेंट की बोरी भरी हुईं थीं। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। संवाद