फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कांगू से कंदरौर तक विद्युत लाइन का 5 करोड़ से होगा नवीनीकरण और सुधार

Fri, 07 Feb 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन विधानसभाओं के लाखों को लोगों को मिलेगा अघोषित कटों से छुटकारा
विज्ञापन

300 खंभों को भी बदला जाएगा, टेंडर प्रक्रिया होगी जल्द शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिले की तीन विधानसभाओं के लाखों लोगों को अघोषित बिजली कट से छुटकारा मिलने जा रहा है। विद्युत बोर्ड ने 40 किलोमीटर लंबी कांगू से कंदरौर विद्युत लाइन की कंडक्टरिंग (मौजूदा लाइन का नवीनीकरण और सुधार) की योजना बनाई है, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस कार्य के पूरा होने के बाद सदर, घुमारवीं और झंडूता तीनों विधानसभा के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत इस लाइन पर लगे 300 विद्युत खंभों को भी बदला जाएगा। बोर्ड ने योजना को तैयार कर लिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है गर्मियों तक इस योजना के तहत होने वाले कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। मंडी के कांगू से कंदरौर तक करीब 40 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन को बिछाए चार दशक से ऊपर का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उसकी कंडक्टरिंग नहीं हो पाई है। यह सारी लाइन तीन से चार दशक पुराने विद्युत लोड के हिसाब से तैयार की गई थीं। चार दशकों के बाद इस लाइन पर बिजली का लोड कई गुना बढ़ चुका है। यही कारण है कि बिजली की यह लाइन लोड नहीं झेल पा रही है। अक्सर लाइन में तकनीकी खराबी रहती और इसी वजह से घुमारवीं, बिलासपुर और झंडूता उपमंडल के कई क्षेत्रों में अक्सर बिजली की समस्या बनी रहती थी। लोगों को अघोषित बिजली का कट झेलने पड़ते हैं। गर्मियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। अब इस लाइन में कंडक्टरिंग का कार्य होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। बताते चलें कि इससे सारे कार्य में 40 किलोमीटर लंबी इस विद्युत लाइन पर कंडक्टरिंग के साथ करीब 300 बिजली के पोल भी बदले जाएंगे। क्योंकि अभी लगे सारे पोल सीमेंट के हैं और अधिकतर जर्जर हो चुके हैं। इसलिए अब इन सभी बिजली के पोल को भी इस योजना के तहत बदल जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बोर्ड ने कांगू से कंदरौर तक करीब 40 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन में कंडक्टरिंग का कार्य किए जाने की योजना तैयार की है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी। उम्मीद है कि गर्मियां शुरू होने से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा । इस योजना के तहत करीब 300 बिजली के पोल भी बदले जाएंगे। योजना के पूर्ण होने के बाद बिजली व्यवस्था में काफी सुधार होगा और लोगों को भी राहत मिलेगी।
कर्ण चंदेल, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें