फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता-पनौल सड़क की बदहाली से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Sun, 15 Mar 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता-पनौल सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
जगह-जगह गड्ढों से हादसों का खतरा
विज्ञापन

लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द मरम्मत की मांग उठाई

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय को जोड़ने वाला झंडूता-भगेड़-समोह-विजयपुर-पनौल सड़क मार्ग इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क मार्ग पर करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। ऐसे में वाहन चालकों को एक-दूसरे को पास देने में भी काफी कठिनाई होती है। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में सड़क के दूसरे किनारे की ओर मुड़ जाते हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को इस सड़क पर सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढों के कारण कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे वाहन मालिकों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पनौल से झंडूता तक इस सड़क का निर्माण करोड़ों रुपये खर्च कर एमडीआर के तहत किया गया था, लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत खराब हो गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति को लेकर कई बार विभाग का ध्यान भी आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने और गड्ढों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के सहायक अभियंता नितेश शर्मा ने बताया कि झंडूता से पनौल तक सड़क मार्ग पर गड्ढे पड़ने की जानकारी विभाग को है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें