फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जमीनी के विवाद को लेकर व्यक्ति ने उपायुक्त से लगाई गुहार

Wed, 27 Nov 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-संस्था के पदाधिकारी पर लगाए गए आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जमील के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। व्यक्ति ने ज्ञापन सौंपकर एक संस्था के पदाधिकारी कई आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन के माध्यम से गांव साई नोडूवा के हंसराज ने बताया है कि अदालत से स्टे आदेश लेने के बावजूद एक संस्था का पदाधिकारी जबरन उसकी जमीन पर शेड बनाने की कोशिश कर रहा है। उस व्यक्ति से जान को भी खतरा है। साथ ही किसी गैर कानूनी गतिविधि में उसे फंसा सकता है। हाल ही में उसने वन विभाग में उसके खिलाफ झूठी शिकायत दी है। व्यक्ति की ओर से लगातार परेशान और जमीन के तबादले के लिए विवश किया जा रहा है। यदि भविष्य में कोई घटना घटित होती है तो उस के लिए वही व्यक्ति जिम्मेदार होगा। उधर, एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने बताया कि 30 नवंबर को मौके पर जा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। मामले में शामिल सभी पक्षों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें