फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे टिकरी वार्ड के लोग

Mon, 27 Apr 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
प्रिंस ठाकुर
विज्ञापन
वार्ड परिक्रमा
विज्ञापन


दो दशक से एक ही पार्षद, सीवरेज, सड़क, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा प्रबंधन की बदहाल स्थिति
कई घर अब भी सीवरेज से वंचित, कूड़ा जलाने को मजबूर लोग
कच्चे रास्ते, अंधेरी गलियां और पार्किंग की कमी से बढ़ी परेशानियां

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड वार्ड नंबर 6 टिकरी में किए गए निरीक्षण ने विकास के दावों की पोल खोल दी है। करीब दो दशकों से एक ही पार्षद के लगातार निर्वाचित होने और नगर परिषद में उपाध्यक्ष जैसे अहम पद पर रहने के बावजूद यह वार्ड आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कागजों में विकास के बड़े-बड़े दावे जरूर किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात निराशाजनक हैं। वार्ड में करीब 30 वर्षों से सीवरेज व्यवस्था होने के बावजूद कई घर आज भी इससे वंचित हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए वार्ड में किसी भी प्रकार का पार्क उपलब्ध नहीं है। वहीं, पार्किंग की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। पूरे क्षेत्र में केवल कोर्ट परिसर के पास ही अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था है, जबकि बाकी जगहों पर वाहन खड़े करने के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। कूड़ा प्रबंधन की स्थिति भी बेहद खराब है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी वार्ड के कई हिस्सों तक नहीं पहुंचती है। ऐसे में लोग मजबूरी में कूड़ा खुले में जलाने को विवश हैं, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। पिछले पांच वर्षों से कूड़े की समस्या के समाधान के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। वार्ड के कई क्षेत्रों में आज भी कच्चे रास्ते हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जबकि रात के समय स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण अंधेरा पसरा रहता है। इससे सुरक्षा को लेकर भी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कहा कि कुछ स्थानों से नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइटें हटा दी गई, लेकिन उन्हें दोबारा नहीं लगाया गया। इससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया है और लोगों को रात के समय आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निकासी नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदगी और जलभराव की समस्या भी बनी रहती है। नगर परिषद हर साल जनता से भारी-भरकम टैक्स वसूलती है, लेकिन बदले में उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवाती है। इसे लेकर लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से टैक्स अदा कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें सीवरेज, कूड़ा निस्तारण, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
गांव तक जाने वाला रास्ता आज भी कच्चा है। स्ट्रीट लाइट हटाए जाने से रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। सीवरेज की सुविधा आज तक हमारे घरों तक नहीं पहुंची। -रविंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

इनसेट
हमारे मोहल्ले में आज तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंची। कूड़ा निपटाने में दिक्कत होती है। पार्किंग और स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। -प्रिंस ठाकुर, स्थानीय निवासी

प्रिंस ठाकुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें