फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोटधार नलवाड़ मेला समिति के पदाधिकारियों ने श्री नयना देवी जी मंदिर में टेका माथा

Sat, 08 Mar 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में मौजूद कोटधार नलवाड़ मेला समिति के पदाधिकारी । संवाद
विज्ञापन
- बोले, मेला सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। कोटधार नलवाड़ मेला समिति के पदाधिकारियों ने श्री नयना देवी जी मंदिर में माथा टेककर आगामी मेले के सफल आयोजन के लिए मां भगवती से आशीर्वाद लिया। समिति के संस्थापक एवं महासचिव अमरनाथ धीमान ने बताया कि कोटधार नलवाड़ मेला क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी 28 से 30 मार्च तक यह मेला भव्य रूप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले के आयोजन से पहले समिति के सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने संपूर्ण जनता की ओर से श्री नयना देवी जी मंदिर में माथा टेका और मेले की सफलता की प्रार्थना की। उनका कहना है कि यह मेला सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संजोकर रखना सभी की जिम्मेदारी है। अमरनाथ धीमान ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस मेले के आयोजन में अपना सहयोग दें ताकि कोटधार की प्राचीन विरासत को संरक्षित रखा जा सके। स अवसर पर समिति के प्रधान कैप्टन ज्ञानचंद धीमान, उप प्रधान सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, महासचिव अमरनाथ धीमान और उनकी धर्मपत्नी ज्ञानी देवी धीमान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर मेले को यादगार बनाने का संकल्प लिया और स्थानीय जनता से इसमें अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें