फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आज दोपहर तीन बजे थमेगा नगर निकाय चुनाव प्रचार

Thu, 14 May 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
17 मई को मतदान, चार शहरी निकायों में 87 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन

प्रशासन ने चुनावों के मद्देजनर की है व्यापक तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। तीन नगर परिषदों और एक नगर पंचायत के 34 वार्डों में जारी चुनाव प्रचार शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी सार्वजनिक सभाएं, रैलियां, जुलूस और लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार नहीं कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न वार्डों में सुबह से ही जनसभाओं, डोर-टू-डोर संपर्क अभियान और नुक्कड़ बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

नगर निकाय के लिए रविवार को सुबह 7 सात बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर ये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। प्रचार समाप्त होने के बाद आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त बिलासपुर ने बताया कि आज अपराह्न 3 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। बता दें कि जिले के चारों शहरी निकायों में अब कुल 87 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नगर परिषद बिलासपुर में 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। नगर परिषद घुमारवीं में 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं नगर परिषद श्री नयना देवी जी में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। नगर पंचायत तलाई में 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगते नजर आए। कई वार्डों में रोड शो और छोटी जनसभाओं का आयोजन भी किया गया। पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग और विकास कार्य चुनाव में प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी बूथ प्रबंधन और व्यक्तिगत संपर्क पर फोकस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें