कोटधार लगदयो मंदिर नलवाड़ मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: आयो
कोटधार लगदयो में नलवाड़ मेले का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार स्थित लगदयो प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित पारंपरिक नलवाड़ मेले की अंतिम संध्या में समाजसेवी रसम सिंह चंदेल मुख्यातिथि रहे।
मेले की अंतिम संध्या स्टार कलाकार राजेश जसवाल के नाम रही। उन्होंने अपने पहाड़ी गीतों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। मेला मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। रसम सिंह चंदेल ने कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंदिर और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मंदिर कमेटी के संस्थापक अमरनाथ धीमान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह मेला पूरे गांव की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने और इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान चंद सिंह, उपप्रधान सूबेदार सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, महासचिव अमरनाथ धीमान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंतिम संध्या में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।