फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तलाई में 15 से 22 अगस्त तक लगेगा सिद्ध बाबा बालक नाथ का लंगर

विज्ञापन
जय सिद्ध बाबा बालक नाथ लंगर कमेटी तलाई की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
लंगर आयोजन की तैयारियों को लेकर कमेटी की बैठक, विभिन्न व्यवस्थाओं पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। जय सिद्ध बाबा बालक नाथ लंगर कमेटी तलाई की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस वर्ष भी विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाला यह लंगर 18वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। लंगर आयोजन की तैयारियों को लेकर वीरवार को मंदिर प्रांगण तलाई में कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कमेटी प्रवक्ता पवन कौशल ने बताया कि लंगर सेवा का उद्देश्य केवल श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध करवाना नहीं है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में साइकिलों पर बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन और चाय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई थी, जो लगातार जारी है। बैठक में कमेटी की ओर से आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2025 में कमेटी की कुल आय 5,06,058 रुपये रही, जबकि खर्च 5,00,383 रुपये दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2009 से 2025 तक कुल आय 58,33,334 रुपये और कुल खर्च 54,50,489 रुपये रहा। चर्चा के बाद आय-व्यय के ब्योरे को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कमेटी ने बताया कि लंगर के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। सुबह 5:30 बजे से चाय की सेवा शुरू होगी और सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लगातार लंगर व चाय उपलब्ध रहेगी। परिसर की सफाई और जूठे बर्तनों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण में भोजन मिल सके। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष नंदलाल शर्मा सहित देशराज, हरपाल कालिया, रामकिशन शर्मा, अश्विनी बनियाल, चमन शर्मा, विजय ठाकुर, नरेश शर्मा, सोहन सिंह, राजेश कौशल, पार्षद चमन सोनी, सुनील सोनी सहित करीब आठ दर्जन गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें